टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। केकड़ी डिपो से वाया टोड़ारायसिंह, टोंक, निवाई, कोथून, लालसोट, गंगापुर सिटी, करौली, कैला देवी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। केकड़ी डिपो की रोडवेज बस के कस्बे के ज्योतिबा फूले सर्किल पर केकड़ी से टोड़ारायसिंह आने पर नई बस के चालक व परिचालक का सेवा भारती समिति टोड़ारायसिंह के अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय के सानिध्य में स्वागत सत्कार किया गया। बस के चालक ने बताया कि एक बस केकड़ी डिपो से वाया टोड़ारायसिंह, टोंक, निवाई, कोथून, लालसोट, गंगापुर सिटी, करौली, कैलादेवी के लिए तथा एक बस कैला देवी से केकड़ी के लिए चलेगी। अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने कहा कि स्थानीय विधायक व राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की अभिशंसा पर यह रोडवेज बसे चली है। इससे नागरिकों में खुशी की लहर है, इससे जनता को आने जाने मे सुविधा मिलेगी पिछले कई वर्षों से लंबी दूरी की बसों की मांग उठाई जा रही थी। सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी ने भी इसकी सराहना की, स्वागत सत्कार मे ध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी, रामसहाय सैनी गेदिया, अशोक भाट, अभिषेक पारीक, मनोज सैनी टोड़ारायसिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।