डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की पंचायत दाबडदुंबा पंचायत के किशनपुरा गांव में डीपी के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पास के खेत में कटी गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया। फायर वाहन चालक राजेन्द्र सिंह और फायरमैन जोरावर सिंह ने बताया कि दाबडदुंबा पंचायत के गांव किशनपुरा के मांगीलाल चौधरी पुत्र रामचंद्र चौधरी के खेत में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। आग दोपहर बाद करीब 2 बजे लगी। उन्होंने बताया कि खेत की डीपी में शॉट सर्किट से निकली चिंगारी से 2 बीघा खेत में गेंहू की कटी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर वाहन चालक राजेंद्र सिंह  फायरमेन जोरावर सिंह मौके पर पहुंच कर दो घंटे की मस्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हवा की गति धीमी रही, अन्यथा आस पास के खेतों में भी बढ़ जाती।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने