माली (सैनी) समाज की आम चौरासी सम्पन्न, दोनों जिलाध्यक्ष बर्खास्त


- विशाल सैनी 

टोंक (सच्चा सागर)। माली (सैनी) समाज की जिला स्तरीय आम चौरासी (आमसभा) शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी छात्रावास में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता द्वारका सैनी (निवाई) ने की। आयोजित आमसभा में समाज के प्रमुख पंच-पटेलों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टोंक जिला माली (सैनी) समाज में जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही भ्रांतियों और विवादित स्थिति को देखते हुए समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से पूर्व में नियुक्त दोनों जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया एवं पांचू लाल सैनी को पद से बर्खास्त किया जाता है। आम चौरासी पंचायत की ओर से पंच-पटेलों ने दोनों पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का औपचारिक नोटिस भी जारी किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि नई प्रक्रिया अपनाकर टोंक जिला माली समाज का नया जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश गढ़वाल, कैलाश आर्यवीर, पूर्व सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, पीरूलाल पटेल, मोहनलाल बगड़ी सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।                    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने