(सच्चा सागर )राजस्थान गुर्जर महासभा की जिला कार्यकारणी एवं तहसील अध्यक्ष घोषित

 राजस्थान गुर्जर महासभा की जिला कार्यकारणी एवं तहसील अध्यक्ष घोषित


टोंक। राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा की सहमति से टोंक जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने अपनी जिला कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्ष की घोषणा की है। यहां डाक बंगले में घाटा करीरिया के महामंडलेश्वर कर्मानन्द महाराज की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी में जगदीश गुर्जर पूर्व प्रधान, रामचन्द्र गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य, मोहनलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच, रिद्धकरण गुर्जर, धोली, सुआ गुर्जर, गुराई, रामबिलास गुर्जर, हरभांवता, रामकिशन गुर्जर, बावड़ी, जगदीश गुर्जर, पूर्व सरपंच लहन को जिला उपाध्यक्ष, रामनिवास गुर्जर, पूर्व चैयरमेन, मोहरसिंह गुर्जर, कुण्डेर को जिला महामंत्री, देवलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मण्डावर, देवराज गुर्जर, ठीकरिया कलां, देवलाल गुर्जर, पलाई, हरिभजन गुर्जर टोंक, ऋषिपाल गुर्जर, दूनी, मंगलसिंह गुर्जर, घाड़, रामभरत गुर्जर, बिणज्यारी, सूरजकरण गुर्जर, सरोली को जिला मंत्री, कमलेश गुर्जर, हरिपुरा को जिला कोषाध्यक्ष, रामअवतार धाभाई, टोंक को जिला मीडिय़ा प्रभारी, सत्यनारायण गुर्जर, राजमहल को जिला संगठन मंत्री, देवकरण गुर्जर, एडवोकेट टोंक को कानूनी सलाहकार बनाया गया हैं। इसी प्रकार मदन गुर्जर, फतेहपुरा को दूनी, गणराज गुर्जर देवली को देवली, आकाश चेची, उनियारा को उनियारा, बुद्धिप्रकाश गुर्जर बिणज्यारी को नगरफोर्ट, ब्रजराज गुर्जर बड़ाकावाली को टोंक ग्रामीण, रामप्रकाश गुर्जर को टोंक शहर, सत्यनारायण गुर्जर, गलवानिया को अलीगढ, हरजीराम गुर्जर, मोरड़ा को टोड़ारायसिंह, देवराज गुर्जर, बीजवाड़ को पीपलू, बालूराम गुर्जर चांवडिय़ा को मालपुरा, मेघराज बोकण सिरस को निवाई तहसील अध्यक्ष बनाया गया हैं। इस दौरान के.एल. गुर्जर, लक्ष्मीनारायण रगल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

01 टोंक 02

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने