नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न
टोंक। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को टोंक न
गर में भारतीय शिक्षा प्रचार समिति विद्या भारती टोंक के 600 भैया-बहनों ने पथ संचलन में भाग लिया। जिसमें घोष के 90 भैया बहिन तथा वाहिनी में 510 भैया बहनों ने घोष की स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सजीव झांकियों के साथ भूतेश्वर महादेव मंदिर से मुख्य बाजार में होते हुए सुभाष सर्किल पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सुभाष बाजार से गांधी पार्क, रामलीला मैदान तक संचलन का समापन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र की मूर्ति पर विद्या भारती के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संचलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर, तथा भारत माता की सजीव झांकियां रथ पर, घोड़े पर सजाई गई। टोंक नगर के सभी मुख्य मार्गो पर विद्या भारती टोंक के भैया बहनों के स्वागत लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए रंगोलीया सजाई गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ पूरे शहर को भारत माता के जयकारे से गूंजायमान कर दिया गया। तथा घंटाघर चौराहे पर घोष वाहिनियों द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया, जिससे टोंक शहर की जनता मंत्र मुग्ध हो गई, विद्या भारती टोंक के इस कार्यक्रम में सुबैसिंह यादव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, रामगोपाल बलाई एडीपीसी टोंक, जयपुर प्रांत निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा जिला व्यवस्थापक निपुण सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा, जिला प्रचारक अशोक, त्रि ईकाई के प्रचारक भरत, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य हरिनारायण शर्मा, दुर्गासिंह सोलंकी, गोविंद नारायण शर्मा, गिर्राज गुर्जर, मुकेश शर्मा, सीमा माथुर, निर्मला सोनी, जिला कार्यालय से खेमराज शर्मा, दयाराम सैनी, रामरतन शर्मा कार्यक्रम में सहभागी रहे। मनोज कुमार जैन व्यवस्थापक आदर्श विद्या निकेतन पुरानी टोंक, हनुमान प्रसाद शर्मा, दयाराम गुर्जर, अमित जैन भी कार्यक्रम में सहयोगी रहे। इस कार्यक्रम में महेंद्र कुमार विजय विभाग प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अरुण कुमार दुबे प्रांत निरीक्षक ने सभी का मार्गदर्शन किया। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन जन गण मन से किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा तथा अधिवक्ता परिषद, समाज के प्रतिष्ठित लोगों, विभिन्न समाज के बंधुओ, अनुशांगिक संगठन कार्यकर्ताओ, मुस्लिम समाज ने भी भारत माता के जयकारा के साथ पुष्प वर्षा करते हुए बालकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राधेश्याम चावला, अनिल चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, हेमंत दीक्षित कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
23 टोंक 05
