विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना शुरू
टोंक (सच्चा सागर)। किसान महापंचायत द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी टोंक में धरना शुरू किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान ने बताया कि किसान महापंचायत द्वारा टोंक कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन धरने का शुभारंभ किया गया। जिसमें टोंक जिले के आसपास के किसानों ने भाग लिया। किसानो की मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसानो की मांगे हैं की नहरो की सफाई व्यवस्था सुद्रढ़ हो, ईसरदा बांध का पानी सिंचाई के लिए निवाई क्षेत्र को मीले, सुअरो द्वारा फसलों को नुकसान से बचाना सहित अन्य कई मांगे है। इस दौरान किसान महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, जिला अध्यक्ष गोपी लाल, उपाध्यक्ष सीताराम चौधरी, निवाई किसान महापंचायत ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान, मोहनलाल चौधरी, शंकर लाल मीणा, गोविंद चौधरी, गिर्राज गुर्जर, हरिशंकर धाकड़, आत्माराम चौधरी देवली, दुलाराम प्रजापत पीपलू, सीताराम मीणा, टोंक अध्यक्ष रामकरण चौधरी, सुरेश सहित कई किसान मौजूद थे।