महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी तो सुदृढ समाज का होगा निर्माण. नीता कंवर

 महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी तो सुदृढ समाज का होगा निर्माण. नीता कंवर 


निवाई.  नटवाड़ा सरपंच नीता कंवर ने ग्रामीण महिलाओं हेतु सामुदायिक भवन में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। सरपंच कंवर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारोन्मुख शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। महिलाए आत्म निर्भर बनेगी तो सुदृढ समाज का निर्माण होगा और महिलाओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया  कि ग्राम नटवाड़ा की विधवाए अपाहिज एवं गरीब महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर प्रारंभ किया गया है।  शिविर में 30 महिलाओं को 2 महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की समाप्ति पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं की आमदनी बढाने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने