टोंक मे प्रेमिका को पाने के लिए टंकी पर चढ़ा प्रेमी, 5 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

टोंक। राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय स्थित आवासन मंडल कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक 'वीरू स्टाइल' में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। प्रेम प्रसंग के चलते उठाए गए इस कदम के बाद करीब 5 घंटे तक मौके पर भारी ड्रामा चला, जिससे पुलिस और परिजन दोनों हलकान रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ कस्बे का निवासी जितेंद्र वैष्णव एक युवती से प्यार करता था। युवती के परिजनों ने उसका विवाह किसी अन्य स्थान पर कर दिया था। इसके बावजूद दोनों शादी के बाद भी साथ फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब कर लिया था। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने उसे किसी रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया। इससे आहत होकर जितेंद्र टंकी पर चढ़ गया। जितेंद्र का दावा है कि वे दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, इसलिए उसकी 'पत्नी' को उसके सुपुर्द किया जाए। पुलिस और परिजनों की मशक्कत, 5 घंटे बाद उतरा टंकी पर चढ़ने से पहले ही जितेंद्र ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी थी, जिसके बाद वे भी अलीगढ़ से टोंक पहुंचे। मौके पर पहुंची पुरानी टोंक थाना पुलिस और परिजनों ने उसे नीचे उतरने की काफी मिन्नतें कीं। जितेंद्र कई बार उतरने की कोशिश करते-करते बीच में ही रुक जाता था। अंततः, पुरानी टोंक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह और परिवार के सदस्यों की समझाइश काम आई और करीब 5 घंटे बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।अंततः, पुरानी टोंक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह और परिवार के सदस्यों की समझाइश काम आई और करीब 5 घंटे बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने