देवली (सच्चा सागर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय देवली में महिला सुरक्षा, यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी हेमराज मुंड ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गिर्राज चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रहलाद, महिला कांस्टेबल सुनीता, गायत्री तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने सडक़ सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सार्वजनिक सडक़ों पर मोटर वाहन नहीं चलाना चाहिए। कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। साथ ही कालिका स्क्वॉड की ओर से छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया। विद्यालय प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।