प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की अनुशासन समिति टोंक के सलीमुद्दीन खान बने सह संयोजक

 प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की अनुशासन समिति टोंक के सलीमुद्दीन खान बने सह संयोजक



टोंक। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने संगठन को अधिक मजबूत, अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अनुशासन समिति का गठन तत्काल प्रभाव से कर दिया है। इस समिति में टोंक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीमुद्दीन खान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार गठित इस समिति का मुख्य उद्देश्य संगठन में अनुशासन बनाए रखना, संगठनात्मक शिकायतों एवं अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर अपनी अनुशंसा प्रदेशाध्यक्ष को प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही समिति समय-समय पर संगठनात्मक मर्यादा एवं अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी देगी। नवगठित समिति में रजनीश जैबक को संयोजक, सलीमुद्दीन खान को सह संयोजक तथा पठान खान, शरीफ खान और आशीष मेहता (जैन) को सदस्य बनाया गया है। सलीमुद्दीन खान की सह संयोजक पद पर नियुक्ति को उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सलीमुद्दीन खान ने हमेशा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर टोंक जिले का राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी मजबूत हुआ है। टोंक सहित प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलीमुद्दीन खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश अनुशासन समिति संगठन में अनुशासन, पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा प्रदान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने