निवाई में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल का भाजपा शहर मंडल ने किया भव्य स्वागत
निवाई। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण बूथ 218 पर भाजपा शहर मंडल निवाई द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री सीताराम पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा, नगर पालिका निवाई के निवर्तमान चेयरमैन श्री दिलीप इसरानी तथा नगर निगम निवर्तमान पार्षद श्री अंकित वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल निवाई के अध्यक्ष श्री नितिन जैन छाबड़ा, महामंत्री वंश प्रदीप पारीक, मोहित जैन,परसराम कुमावत, किशन चौधरी, रामबिलास बलाई, शंकर सैनी, नरेश कसाना, लक्ष्मण खटाना, देवराज गुर्जर, कैलाश नटवाड़ा, जितेंद्र विजयवर्गीय, दुर्गाशंकर सैन, गिर्राज चौधरी संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश मंत्री श्री सीताराम पोसवाल ने आगामी नगरपालिका चुनाव के संबंध में संगठनात्मक तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण एवं चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की तथा सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा शहर मंडल निवाई की ओर से प्रदेश मंत्री श्री सीताराम पोसवाल का माला पहनाकर, भाजपा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं आगामी नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर जोश से परिपूर्ण रहा।

