कलेक्टर टीना डाबी का टोड़ारायसिंह में औचक निरीक्षण, दफ्तरों में मची हलचल

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को उपखण्ड मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और फाइलों को व्यवस्थित करने में जुट गए। कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे पीडि़तों और फरियादियों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान बार एसोसिएशन टोड़ारायसिंह के अध्यक्ष राकेश गांगवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। निरीक्षण के समय एडीएम रामरतन सौकरिया, एसडीएम अमित चौधरी, तहसीलदार राहुल पारीक एवं विकास अधिकारी सतपाल कुमावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।       


                          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने