- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरखेडा के ग्राम नांगल पूरण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है लगभग 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया गया। प्रशासक कृष्ण कुमार मीना ने बताया की क्षेत्र के लोगों गांव में ही स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करवाने के लिए 570 वर्गगज भूमि का पट्टा आवंटन किया गया साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से बजट स्वीकृत कर काम शुरू कर दिया गया है निर्माण कार्य पुरा होते ही आस-पास के लोगो को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाए मिलेगी। भूमि पूजन में बाबु लाल मीना, शिवराम, प्रभू नारायण, कैलाश, रामू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
