वंदे गंगा जल सेवा अभियान के तहत पीएचईडी ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
वंदे गंगा जल सेवा के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) विवरण एवं मुख्य गतिविधियां राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालना में गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, और स्वयंसेवकों के सहयोग से ‘वंदे गंगा जल सेवा’ अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर जल सेवा उनमें बस स्टैंड, और कृषि उपज मंडी समिति जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आमजन के लिए ठंडे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था (जल सेवा) की गई। तपती गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई। युवा स्वयंसेवकों का सहयोग से इस पुनीत कार्य में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढक़र अपना सक्रिय योगदान दिया, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता: सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पेयजल स्रोतों जैसे कि ग्राउंड लेवल रिजर्व, ओवर हेड स्टोरेज रिजर्व टेंक और क्लियर वाटर रिजर्व टेंक की विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान तकनीकी जागरूकता एवं जल संरक्षण के लिए आम जनता को रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पानी की हर बूंद की कीमत समझाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए ‘जल बचत जन जागरूकता कार्यक्रम’ भी चलाया गया। जल परीक्षण अभियान: आपूर्ति किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए मौके पर ही जल परीक्षण अभियान चलाया गया, ताकि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने