ईद-उल-अजहा पर ईदगाह मैदान में अदा की नमाज


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे के बस स्टैंड स्थित ईदगाह मैदान में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह 7:45 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज मुफ्ती साजिद अंसारी ने अदा करवाई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत और एहतराम के साथ कुर्बानी का पर्व मनाया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के जवान मौके पर तैनात रहे। नमाज के बाद सुन्नत-ए-इब्राहिमी भी अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद रहे।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने