सदापुरा में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग


किसानों का लाखों का सामान जलकर राख

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के गांव सदापुरा में आधा दर्जन किसानों के बाड़ों में रखा चारा, ट्रैक्टर कृषि उपकरण, हस्ती पाइप सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने करीब 4 घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गांव सदापुरा के सत्यनारायण पुत्र पुत्र कालूराम दरोगा सीमा पति नंदाराम दरोगा राजेंद्र पुत्र श्योजी दरोगा जयसिंह पुत्र प्रहलाद दरोगा देवकरण पुत्र नारायण गुर्जर किशन पुत्र रामलाल गुर्जर के बाड़ों में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से लगी को बुझाने के लिए फायरमैन दिलखुश मार्शल वाहन चालक राजेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी, कि नगर पालिका प्रशासन ने दूसरी फायर वाहन गाड़ी को रवाना किया और आग को बुझाने का निरंतर प्रयास किया लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद फायरमैन दिलखुश मार्शल ने आग पर काबू पाया। इसमें कुल 8 ट्रॉली लकडिय़ां, हस्ती पाइप, ट्रैक्टर की कुली कुल 10 ट्रॉली खाखला जलकर राख हो गई।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने