डेढ़ महीने बाद पंवालिया व नयागांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की ग्राम पंचायत पंवालिया के वार्ड नं 11 नया गांव (ब्राह्मणों का बास) में गत डेढ़ महीने से चल रहा पेयजल संकट आखिरकार सहायक अभियंता मालाराम जाट की मेहनत रंग लाई और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप की गई। पंवालिया पंचायत के पंवालिया और नयागांव ब्राह्मणों का बास में गत डेढ़ महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते दोनों गांवों के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन गत 15 दिन से सहायक अभियंता मालाराम जाट ने पंवालिया में ही ढ़ेरा डाले रहें और पेयजल आपूर्ति सुचारू की। स्टेट हाइवे को जोडऩे के लिए उपखण्ड मुख्यालय टोड़ारायसिंह से संवारिया तक सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है, इसी दौरान करीब डेढ़ महीने पहले ठेकेदार की लापरवाही से मोर से पंवालिया और मांदोलाई दतोब पाइप लाइन जगह-जगह पर तोड़ दी गई। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लेकिन गत 15 दिनों से सहायक अभियंता मालाराम जाट के अथक प्रयासों से आखिरकार पंवालिया और नयागांव ब्राह्मणों का बास में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो पायी है।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने