चाकसू में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई ईदुल अजहा


तीन दिन चलेगा कुर्बानी का सिलसिला  

- आमीन खान  

चाकसू (सच्चा सागर)। चाकसू में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा यानी बकरीद  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोग सुबह फजर कि नमाज के बाद बकरीद कि तैय्यारी में लग गये रंग बिरंगे परिधान पहनकर पैदल व विभिन्न साधनो से फागी रोड स्थित ईदगाह पहुचे, जंहा ईदगाह मे चीफ काजी मोहम्मद याकूब नागोरी ने सुबह 7 बजकर 45 मिंट  ईदुल अजहा कि नमाज अदा करवायी वही पीर जलाल शाह दरगाह मस्जिद में हाफिज मोहम्मद हासिम ने सुबह 8 बजे नमाज अदा करवाई नमाज के बाद खुतबा पडा गया ओर इसके बाद वतन में अमनो सलामती फ्लाओ बेबुदी भाईचारा सौहार्द सदभावना देश कि तरक्की, गुनाओ कि बख्शीश कि दुआ मांगी ईदुल अजहा कि नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरो से गले मिलकर ईदुल अजहा कि मुबारकबाद दी। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर अब्दुल हमीद खोखर, नौजवान कमेटी के सदर आमीन खान ने पालिका प्रशासन को ईदगाह में टेंट पानी सफाई कि माकूल वयवस्था करवाने व पुलिस प्रशासन की ओर से शान्ति व्यवस्था के लिये जाब्ता लगाने पर तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। ईदगाह में बच्चो ने जमकर खरीददारी भी कि कई चीजो का लुत्फ उठाया इस अवसर पर बच्चे अपने बडो से ईदी लेना भी नही भूले। नमाज के बाद त्याग बलिदान विश्वास के रुप में अल्लाह कि राह में कुर्बानी का फर्ज घरो मे अदा किया ये सिलसिला अगले तीन दिनो तक चलेगा  इस खास त्योहार पर मुस्लिम मोहल्लों में दिनभर दावतो का दौर चला ओर खास रौनक देखने को मिली  कुर्बानी के बारे में इस्लामिक मान्यता है कि अल्लाह के हुकुम के मुताबिक पैगम्बर  हजरत इब्राहिम अ.स. ने अल्लाह कि राह मे् अपने बेटे इस्माइल अ.स. को कुर्बान करने जारहे थे  लेकिन हजरत इब्राहिम के नेक बलिदान ओर पुरे तरीके से खुदा में यकीन के जज्बे को देखते हुए अल्लाह ने उनके बेटे इस्माइल कि जान बख्स दी खुदा का करिश्मा हुआ कि बेटे कि जगह दुम्बा (जानवर)कुर्बान हो गया इसी मान्यता में तभी से  अल्लाह कि राह मे  बकरे या दुम्बे कि कुर्बानी दि जाती है। ईदगाह में नमाज के बाद थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ईदगाह पहुचकर मुबारकबाद पैश कि इस मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी की ओर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी मुबारक बाद दी। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर व पूर्व नगरपालिका चैयरमेन अब्दुल हमीद खोखर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भाई नागोरी, पार्षद हाजी मेहराज खान, मुस्लिम नौजवान कमेटी के अध्यक्ष आमीन खान, मुस्लिम नौजवान कमेटी के सचिव इरफान खत्री, जयपुर साउथ सीएलजी सदस्य इशाक भाई देशवाली, खलील भाई नीलगर, हाजी हमीदुल्ला, फखरुद्दीन पत्रकार, शमीम भाई नागोरी, रईस खान खोखर, तौसिफ अहमद, मुस्लिम महासभा अध्यक्ष इकबाल भाटी, मज़ीद भाई नेताजी, हाजी जुम्रद्दीन, बबलु भाई, युवा कांग्रेस के हमीद भाटी, पार्षद शाहिद खान, रफीक खान, मजीद भाई, वसीम नागोरी, अमजद हुसैन, आसिफ खान, सलमा बानी, हज्जन बेगम, अहसान नागोरी, सुल्तान खान, कालु नागोरी, इकबाल भाई मुल्तानी, शफीक शेख, वहीद मोहम्मद डीलर, अजीज टेलर, मौलाना इकबाल खुशतर, हाफिज शाहिद, इरशाद नीलगर आदि ने लोगो को ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी।   

नमाजियों की तादाद से ईदगाह मस्जिद छोटी पड़ी

फागी रॉड गोलीराव तालाब के किनारे बनी ईदगाह मस्जिद नमाजियों से खचाखच भर गई हालत यह हो गयी मस्जिद भी नमाजियों की तुलना में छोटी पड़ गयी जिससे कई लोगो ने बहार के हिस्से में नमाज अदा की यह हालत वाहनों की पार्किंग की रही यंहा में वाहनों की तुलना में जगह कम रही। जिससे वाहन आड़े तिरछे लगने से यातायात व्यवस्था भी एक तरह से बाधित सी रही, जिससे पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने