टोंक (सच्चा सागर)। सदर माली सैनी समाज के तत्वावधान में सोलंगपुरा पंचगणों द्वारा रघुनाथ मंदिर, सोलंगपुरा में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को संतोषी माता मंदिर से हायर सेकेंडरी चौराहा, शंकरपुर चौराहा, नैनसुख की बगिया होते हुए रघुनाथ मंदिर, सोलंगपुरा तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में लगभग 500 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वहीं समाज के हजारों श्रद्धालु एवं पंचगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के तहत 13 मई को विशाल भजन संध्या का रंगारंग आयोजन किया जाएगा, जबकि 14 मई को रघुनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरज कोतवाल, महामंत्री सीताराम मारोठिया, बाबूलाल हाडोतिया, बिशन सैनी एडवोकेट, छोटूलाल सोलंकी, रामावतार मस्याणिया, तेजमल खरोलिया, संजय मारोठिया, रामलाल सोलंकी, रोडू मस्याणिया, रमेश गढ़वाल, कालू बागड़ी सहित समाज के हजारों श्रद्धालु एवं बंधु उपस्थित रहे।