टोंक (सच्चा सागर)। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की सक्रियता तेज हो गई है। देवली-उनियारा से प्रत्याशी रहे युवा नेता नरेश मीणा सोमवार को क्षेत्र की जल समस्या के विरोध में कलेक्टे्रट में प्रात: 11 बजे धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौपेंगे, उसके पश्चात अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रवक्ता राकेश बैंसला के अनुसार देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में इस समय गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि कुछ स्थानों पर जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में नरेश मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की जाएगी। धरने में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग एकत्रित होकर अपनी समस्याएं साझा करेंगे। खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ग्रामीण अपने स्तर से टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कर रहे है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। नरेश मीणा ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।