मालपुरा (सच्चा सागर)। नगर जनगणना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि एचएलओ ऐप पर समयबद्ध एवं पूर्ण सटीकता के साथ डेटा अपलोड किया जाए ताकि जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने एवं शासन के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर अरविंद टेलर भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रगणकों को तकनीकी समस्याओं के समाधान एवं ऐप संचालन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। रामजीत चौधरी ने कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सभी प्रगणकों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।