देवली (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई को कानगढ़ पैलेस देवली में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि दो दिवसीय यह प्रशिक्षण वर्ग आवासीय रहेगा, जिसमें वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित होंगे। इनमें जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी रणनीतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।