नगरपालिका भूमि अतिक्रमण मामले में उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा सख्त


ईओ से तीन दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

मालपुरा (सच्चा सागर)। नगरपालिका मालपुरा की जमीनों पर लगातार हो रहे अतिक्रमणों को लेकर अब उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उपखंड अधिकारी ने पत्र जारी कर ईओ से तीन दिन में  विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पत्र में बताया है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से नगरपालिका मालपुरा की जमीनों पर किये जा रहे अतिक्रमणों के सम्बन्ध में लगातार सूचनाऐं प्राप्त हो रही है। किये जा रहे अतिक्रमणों के सम्बन्ध में दिनांक 09.05.2026 को  स्वयं द्वारा अतिक्रमण युक्त स्थलों का मौका निरीक्षण किया गया। विजयवर्गीय सेवा सदन के सामने, जयपुर रोड पर स्थित दरोगा का खेत, धोबी नाडी / सिंघाडा नाडी, अजमेर रोड पर स्थित आराजी खसरा नम्बर 1314/1 व 1314/2 आदि का मौका निरीक्षण कर अवलोकन किया गया। आपकी मौजूदगी में मौका निरीक्षण कर आपको नगरपालिका की भूमियों पर किये गये अतिक्रमणों को हटवाते हुये / योजना तैयार कर भिजवाने व तार फेंसिंग कर सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश प्रदान किये गये थे, लेकिन इस सम्बन्ध में आप द्वारा आज दिनांक तक कार्ययोजना एवं पालना तैयार कर नही भिजवायी गयी है। नगरपालिका मालपुरा की जमीनों पर किये जा रहे अतिक्रमणों को लेकर मंत्री  कन्हैया लाल चौधरी द्वारा लगातार गंभीरता से लिया जा रहा है। अत: इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप नगरपालिका मालपुरा की भूमियों पर किये गये अतिक्रमण युक्त स्थलों का मौका निरीक्षण कर, किये गये अतिक्रमणों को चिन्हित कर, अतिक्रमण हटवाये जाने के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट 03 दिवस में इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने