अलियारी में रुद्र महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव अलियारी में संत मोती गिरी महाराज की प्ररेणा से यज्ञकर्ता संत अमरदास महाराज के सानिध्य में वीर तेजाजी महाराज धाम परिसर काचरिया रोड़ पर रुद्र महायज्ञ समिति अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के तत्वावधान में आचार्य पंडित रमाकांत शर्मा के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञकर्ता अमरदास महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। लोक कला मण्डल के कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी, ढोलक अलगोजा, मजीरा, गोटिया प्रोग्राम, नृत्य और तेजाजी की नाट्य मंचन हो रहा है। अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मीणा, समिति संचालक नंदकिशोर सैनी, मंच संचालक भरत दहिया, मदन प्रजापत, सूरज दहिया मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं। गुरुवार को 51जोड़े ने हवन कुण्ड में आहुतियां दी। जिसमें प्रधान कुंड कैलाश प्रजापत (अलियारी) ने तथा अलग-अलग गांवों से श्रद्धालुओं ने आहुति दी। प्रतिदिन हो रहें वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ परिसर भक्ति में गूंजायमान हो रहा है। वहीं श्रद्धालु, दानदाता बढ़-चढक़र कर दान पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महायज्ञ के दौरान साधु महात्मा अपने-अपने कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बच्चे झूला चकरी का आनंद ले रहे हैं। आसपास के सभी ग्राम वासियों ने भंडारे का आनंद लिया, शुरुआत के दिन से ही भंडारा जारी है। वातावरण भक्तिमय हो रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को संपन्न होगी।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने