निवाई (सच्चा सागर)। बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। बरोनी थानाधिकारी कुसुम ने बताया कि पुलिस टीम ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ककराज तन बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। जिनमें 8-8 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों व मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल चौधरी, गिर्राज, हेड कांस्टेबल रत्तिराम व कांस्टेबल भगवान सहाय, रामू, भरतराज, रामप्रसाद व चालक रमेश शामिल थे।