निवाई (सच्चा सागर)। शहर के आदित्य टावर में शिवम आरसीएम सेंटर का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर नए सेंटर की शुरुआत पर खुशी जताई। समारोह में अतिथियों ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ सेंटर का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि आरसीएम उत्पादों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने सेंटर संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिलीप इसरानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दुर्गेश बैरवा, प्रभुलाल मीना, देवकरण गुर्जर, पप्पूलाल मीना, सियाराम व्यास, रमेशचंद शर्मा, महावीर यादव, प्रकाश यादव, विनोद शर्मा, किशनलाल धाकड़, नदीम खान, घासीलाल प्रजापत एवं रमेशचंद सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।