78 साल बाद भी सडक़ सुविधा से वंचित खोडाजी ढ़ाणी के ग्रामीण


जिम्मेदारों को लगाई गुहार भी नहीं आई काम 

पीपलू (सच्चा सागर)। ग्राम पंचायत जवाली के पास स्थित खोडाजी ढ़ाणी के ग्रामीण आजादी के 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ढ़ाणी तक जाने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सडक़ निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन बाद में समस्या जस की तस बनी रहती है। बारिश के दिनों में सडक़ की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीण सीताराम यादव, शंकरलाल यादव, जगदीश और रामफूल ने बताया कि पंच, सरपंच और स्थानीय विधायक को कई बार मौके पर बुलाकर सडक़ की बदहाल स्थिति दिखाई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बारिश के समय बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र सडक़ निर्माण की मांग की है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने