टोरडी में तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आज से

मालपुरा (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के टोरडी सागर गांव में उपरली बाडिया वार्ड संख्या 9 में शिव निर्माण समिति के तत्वावधान में 12 से 14 मई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। समिति के रामकिशन कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 12 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात मंडप प्रवेश पूजा, अग्निकोष, अन्नाधिवास, मूर्ति संस्कार, हवन एवं महाआरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 मई को मंडल पूजा, हवन, मूर्ति अधिवास एवं आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 14 मई को नित्यर्चन, हवन, मूर्ति न्यास, महास्नान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन होगा।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने