टोड़ारायसिंह में मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
राजस्थान केमिस्ट एलायंस तथा राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट अपनी मांगों को लेकर बुधवार को उपखण्ड क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रख विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कस्बे में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहें। कस्बे में मेडिकल स्टोर बंद रहने से सुबह से ही अधिकांश मरीज और परिजन भटकते नजर आए। वहीं अस्पताल में निशुल्क दवा वितरण काउंटर पर बड़ी संख्या में मरीजों की लाइन देखी गई। वहीं चिकित्सकों ने भी यथासंभव अस्पताल से मिलने वाली दवाइयां ही पर्ची में लिखी ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो। बंद के आह्वान को लेकर कस्बे के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पूर्व में प्रशासन को अग्रिम सूचना के लिए ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार राहुल पारीक को ज्ञापन सौंपा था। मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी मांगों में मुख्य रूप से अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना की वापसी, बड़े कारपोरेट द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग पर रोक, जीएसआर 26 मार्च 2020 अधिसूचना की वापसी। इन अधिसूचनाओं से औषधि वितरण प्रणाली काफी हदतक प्रभावित हो रही है। जिससे छोटे और मध्यम केमिस्ट के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है शामिल हैं।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने