टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के अलियारी गांव में चल रहे तेजाजी रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर पीएचईडी कैबिनेट जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने हवन कुण्ड में आहुतियां देकर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद मंत्री चौधरी ने तेजाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इससे पूर्व यज्ञ समिति पदाधिकारियों द्वारा डीजे और गाजे-बाजे के साथ मंत्री का स्वागत कर उन्हें अतिथि मंच तक लाया गया। मंच पर तेजा समिति अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने माल्यार्पण, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं तेजाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने यज्ञ एवं धार्मिक आयोजनों की महत्ता बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी धर्मावलंबियों से धर्म की एकता बनाए रखने तथा सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पंच रामानंदजी निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी अयोध्या से जुड़े महंत हनुमान दास महाराज जूनिया एवं निर्वाणी अखाड़े के पहलवान संजय दास भी मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मीणा, मीडिया प्रभारी बाबूलाल मीणा तथा समिति संचालक नंदकिशोर सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।