टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिला टोंक द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में नरेगा श्रमिको को रोजगार दिलाने को लेकर शुक्रवार को अम्बेडकर भवन स्टेट बैंक के सामने में नरेगा श्रमिक संवाद एवं पैदल मार्च ओर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित श्रमिक संवाद में जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा ने मनरेगा योजना का स्वरूप बदलने का विरोध करते हुए हर हाथ को काम देने में सरकार की विफलता बताई। सभा के बाद पैदल मार्च एवं प्रदर्शन करते हुए नरेगा श्रमिक और पंचायतीराज संगठन कार्यकर्ता पंचायत समिति मुख्यालय पहुंचे, जहां रोजगार देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे तथा मांग को लेकर अतिरिक्त विकास अधिकारी परसराम जाट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बोटूंदा, थडोली, खरेडा, गणेती पंचायतों के सचिवों को श्रमिको के फार्म 6 प्राप्त कर श्रमिको को रोजगार देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन टोंक जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिराम गुर्जर, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी, महासचिव कैप्टन धन्ना लाल जाट, सचिव मुकेश बैरवा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण वर्मा, नोरतमल वर्मा, रतन वर्मा, दुर्गा लाल मीणा, दुर्गा लाल वर्मा, राजेंद्र मीणा, बद्री लाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, नानू लाल गुर्जर, धर्मराज वर्मा, सीता देवी, भूली देवी, संतरा देवी, हंसा देवी सहित नरेगा श्रमिक मौजूद रहे।