कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का टोड़ारायसिंह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी के उपखण्ड मुख्यालय टोड़ारायसिंह आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर मंत्री चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतकुमार जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील भारत, निवर्तमान चेयरमैन भरत लाल सैनी, मंडल प्रभारी प्रहलाद चावला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गौतम, भाजपा शहर उपाध्यक्ष रतन पांचाल, महामंत्री सुरेश जग्रवाल, मंत्री भागचंद खरौलिया, मुकेश गौड़, सत्यनारायण प्रजापत, मुकेश जैन, आईटी संयोजक दीपक साहू, पार्षद संग्राम सिंह, विनोद महावर, अशोक कसलीवाल, चंदू सैनी, अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री भागीरथ चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं जोश से भरपूर रहा।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने