टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिना बताए सात दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर टोड़ारायसिंह थाना पुलिस तथा एम आई यू टीम मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार व हेड कांस्टेबल नंदकिशोर ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान मौके पर मिले आधार कार्ड, चप्पल तथा कपड़ों से श्याम सिंह (50) पुत्र सज्जन सिंह निवासी केरली के रूप में की गई। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। एएसआई ने बताया कि सात दिन पहले मृतक को परिजन उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उसी दिन शाम को बिना बताए ही अस्पताल से निकल गया। पुलिस और स्थानीय युवाओं ने काफी मशक्कत के बाद शव को गुफा से बाहर निकाला करीब एक घंटे की मेहनत के बाद शव को पहाड़ से नीचे लाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार श्याम सिंह 12 मई को अस्पताल आया था और उसी दिन से लापता था इस संबंध में परिजनों ने 13 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।