वंदे गंगा अभियान के तहत ब्रह्म तालाब की पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण की दिलाई शपथ


मालपुरा (सच्चा सागर)।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा अभियान 2026 के अंतर्गत सोमवार को प्रात: 9 बजे सार्वजनिक बम्ब तालाब स्थित श्री छत्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्म तालाब की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने बताया कि वंदे गंगा अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अभियान में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही छत्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अनिल परतानी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी गोवर्धन सिंह रेबारी, प्रशासनिक अधिकारी जयनारायण जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने