सैन समाज की सामूहिक बैठक एवं गोठ कार्यक्रम सम्पन्न, समाज उत्थान पर हुआ मंथन


टोंक (सच्चा सागर)।
सैन समाज की सामूहिक बैठक एवं गोठ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने भाग लेकर समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से ही समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होता है, इसलिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में रवि सेन, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल सेन, पूर्व अध्यक्ष विष्णु सेन, नवल सेन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल होने पर समाज की ओर से डॉ. प्रभु बाडोलिया का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। समाज के लोगों ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा सहभागिता को बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने