- भगवान गौतम
रानोली (सच्चा सागर)। कस्बे में दोपहर को माली मोहल्ले में एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी के अनुसार कस्बे में माली मोहल्ले में नीम के पेड़ के नीचे कचरा पड़ा हुआ था। इधर से गुजर रहे लोगों को आग की तेज लपटें उठती हुई नजर आई। ग्रामीणों ने पास ही लगी ट्यूबवेल से पानी चला कर आग बुझाने लगें। ग्रामीणों ने आग की सुचना नायब तहसीलदार राजेश चौधरी को दी सुचना मिलते ही कस्बा पटवारी पुजा विजयवर्गीय, दशरथ तंवर, पुलिस चौकी से सुखराम, अभिषेक, मौके पर पहुंचे, तुरंत प्रभाव से जिला मुख्यालय पर दमकल को फोन किया। करीब दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पीपलू उपखंड क्षेत्र पर एक दमकल होनी चाहिए, ताकि समय रहते घटनास्थल पर पहुंचे।
