टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे में अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष हनुमान दास महाराज, भूडा बालाजी मंदिर महंत भगवान दास महाराज तथा यज्ञाकर्ता बालयोगी तुलसी दास महाराज के सानिध्य तथा यज्ञ समिति और मंदिर निर्माण समिति तथा आम श्रद्धालु के सहयोग से चल रहे नव दिवसीय नौ कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ और श्री राम और माता जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को यज्ञ हवन कुण्ड में पूर्णाहुति के साथ हुआ। वहीं यज्ञ में पहुंचे बड़ी संख्या साधु-संतों को विदाई दी। सोमवार को नव दिवसीय नौ कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञाचार्य पंडित आत्माराम गुरजी, चंद्रशेखर दाधीच तथा नवल-किशोर शास्त्री, आनंद किशोर शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधान कुण्ड यजमान शिवरतन पारीक मोर, लक्ष्मी कुण्ड जितेन्द्र बोहरा, योनि कुण्ड छोटू लाल गौड, चन्द्र कुण्ड राजू सैनी, सूर्य कुण्ड भगवान सिंह, त्रिकोण कुण्ड रामचन्द्र दमानकिया, षष्ठ कोण कुण्ड गोपाल कुमावत, इन्द्र कुण्ड राजू सैनी, अष्ठ कोण कुण्ड घासी गुर्जर ने आहुतियां दी, वहीं श्रीराम कथा यजमान रामेश्वर धाकड पूजन और महाआरती की। इस दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष संत कुमार जैन, महामंत्री जगदीश प्रसाद पाण्डेता, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ मोदी तथा मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, अशोक कुमार बडीवाल, बनवारी पाराशर, सत्यनारायण बलरेवा, जितेंद्र बोहरा, गोपाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला के परिक्रमा करते रहे।