वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहा श्रीराम महायज्ञ, रामकथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे में अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष हनुमान दास महाराज, यज्ञकर्ता बालयोगी तुलसी दास महाराज तथा महामण्लेश्वर भगवान दास महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित आत्माराम गुरजी, चंद्रशेखर दाधीच तथा नवल-किशोर शास्त्री तथा आनंद किशोर शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहे श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम महायज्ञ भूडा के बालाजी टोड़ारायसिंह प्रधान कुण्ड संत कुमार जैन अनुज जैन, लक्ष्मी कुण्ड गोविन्द सहाय शर्मा खरेडा वाले, योनि कुण्ड चन्द्र बिहारी गौड, चन्द्र कुण्ड मुकेश वैष्णव, सूर्य कुण्ड हरि राम गौड़ पेंटर, त्रिकोण कुण्ड मदन शेरा, षष्ठ कोण कुण्ड अंकित हरसोला, इन्द्र कुण्ड हनुमान सिंहल, अष्ठ कोण कुण्ड  प्रकाश गौड, श्रीराम कथा यजमान महिला मंडल मोदी परिवार यजमान रहें। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु यज्ञशाला के परिक्रमा करते हुए नजर आते हैं। सुबह से ही कतार लगने शुरू हो जाती है जो देर रात तक जारी रहती है। वहीं दूसरी ओर पाण्डाल में रामकथा और रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामकथा कथावाचक मंहत सुखराम दास महाराज वेदांती ने राम वनवास, राम भरत मिलाप, माता शबरी आश्रम सहित अन्य प्रसंग सुनाया। शबरी माता और राम संवाद को सुन कर पाण्डाल में बैठे हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये। इससे पहले सीता स्वयंवर में शिव धनुष भंग करने सीता राम विवाह और लक्ष्मण परसुराम संवाद सुनाया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने