टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा टोड़ारायसिंह की बैठक अध्यक्ष हनुमान प्रसाद कुर्मी की अध्यक्षता में पेंशनर्स समाज कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य समस्या आरजीएचएस योजना के अंतर्गत मिलने वाली परेशानी से अवगत कराया गया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आरजीएचएस में अनुमोदित चिकित्सालयों व मेडिकल स्टोर द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में 25 मई को प्रात 9 बजे नृसिंह मंदिर में एकत्र हो कर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इससे पहले वर्तमान अध्यक्ष हनुमान प्रसाद कुर्मी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया तत्पश्चात हंसराज चौधरी रिटायर्ड तहसीलदार को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 7 जून को नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न होंगे। इस मौके पर हंसराज चौधरी, हरि सहाय शर्मा, कन्हैयालाल, रतनलाल, सीताराम शर्मा, कैलाश नामा, जगदीश प्रसाद, गंगा सहाय, रामलाल, महावीर प्रसाद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहें।
राजस्थान पेंशनर समाज की बैठक में आरजीएचएस की समस्याओं पर चर्चा
0