टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। ग्राम पंचायत पंवालिया में महात्मा गांधी मॉडल स्कूल के सामने लगा हैंडपंप बदहाल स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनता जा रहा है। हैंडपंप का चेन कवर गायब है और उसका एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और आमजन यहां पानी भरने आते हैं। खुले और टूटे हिस्से के कारण खासकर छोटे बच्चों को गंभीर चोट लगने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 181 पर शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार पीएचईडी विभाग टोड़ारायसिंह से कर्मचारी मौके पर आते हैं और केवल लाइन बाहर निकालने की बात कहकर चले जाते हैं। विभाग का कहना है कि खुदाई और मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जाएगा। ऐसे में विभाग और पंचायत के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।