हरिपुरा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन


झिलाय (सच्चा सागर)।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में विद्यालय के छात्र मनीष गुर्जर एवं शुभम गुर्जर का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पदमचंद सौगानी ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से विशेष तैयारी करवाई गई। इसी का परिणाम है कि दोनों विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यार्थियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक, अध्यापक दिनेश कुमार विजय, रूमाली मीणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने