बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


रानोली (सच्चा सागर)।
जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जिला झिराना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त की है। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए ग्राम सोंधीफल क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया है। पुलिस ने बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को झिराना थाने में खड़ा करवाया है। वाहन मालिक वह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल, कांस्टेबल मुकेश, नंदकिशोर आदि शामिल थे।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने