पंचायत प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, तालाब की पाल व आम रास्ता कराया खाली


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
ग्राम पंचायत कुहाड़ा बुजुर्ग में पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत शंकर सरोवर तालाब की पाल तथा आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन की निगरानी में तालाब की पाल एवं सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पंचायत प्रशासक सत्यनारायण राव, ग्राम विकास अधिकारी रामप्रसाद चौधरी, उनियारा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल शिवचरण जाट, कांस्टेबल बन्नालाल एवं सांवरलाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा कि तालाब की पाल पर जिन लोगों ने अपने वाहन, सामान अथवा अन्य प्रकार का अवैध अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं उसे हटा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा सामान हटाकर कब्जे में ले लिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा तालाब की पाल या आम रास्ते पर वाहन अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने