टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे में अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष हनुमान दास महाराज के सानिध्य में तथा यज्ञकर्ता बालयोगी तुलसी दास महाराज, भगवान दास महाराज सहित अन्य महामण्डलेश्वरों, पीठाधीश्व तथा संतों, महात्माओं के निर्देशन में श्रीराम महायज्ञ समिति तथा भक्तों के सहयोग से चल रहे श्रीराम जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीराम महायज्ञ में बुधवार को यज्ञ हवन कुण्ड में यज्ञाचार्य पंडित आत्माराम गुरजी, चंद्रशेखर दाधीच तथा नवल-किशोर शास्त्री के सानिध्य में विद्वान पंडितों आनंद प्रकाश शास्त्री, महावीर प्रसाद दाधीच सहित अन्य पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियों के साथ जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर प्रधान कुण्ड में हंसराज गुर्जर सपत्नीक हवन कुण्ड में आहुतियां दी। इसी प्रकार लक्ष्मी कुण्ड, त्रिकुण्ड, षटकुण्ड, अष्टकोण कुण्ड सहित अन्य कुण्डो में आहुतियां दी गई। दिनभर महायज्ञ में उच्चरित वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पूर्ण कस्बा भक्ति रस में डूबा रहा। वहीं दूसरी ओर भूडा बालाजी मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम और माता जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फलादिवास करवाया गया। विद्वान पंडितों ने बताया कि अयोध्या के बाद अर्धकाशी धर्म नगरी टोडारायसिंह में भगवान राम और माता जानकी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर तथा श्रीराम महायज्ञ में उपस्थित दर्ज करवा रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला लगना शुरू होता है जो देर रात तक लगा रहता है। यहां बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रात्रि कालीन वैला में रामचरित मानस पर आधारित रामलीला का मंचन किया जा रहा है। वहीं दोपहर बाद कथा वाचक संत सुखराम दास महाराज वेदांती महाराज की ओर से राम कथा, भक्त माल सहित अन्य कथाएं की जा रही है।