टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड क्षेत्र के गांव दाबडदुंबा में खेत पर सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई रामफूल के अनुसार गांव दाबडदुंबा निवासी रामनिवास बैरवा द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र कालूराम बैरवा (26) बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत पर मूंग व ज्वार की फसल की सिंचाई करने गया था। कुछ समय बाद उसका भाई नारायण बैरवा भी खेत पर पहुंचा, लेकिन मोटर की आवाज नहीं आने पर उसे शक हुआ। जब नारायण मोटर के पास पहुंचा तो कालूराम अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल उपजिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।