झुका बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
नगरपालिका के वार्ड नं 24 गुच्छी मोहल्ला में बिजली का खंभा आम रास्ते में झुकने से कभी बडा हादसा का कारण बन सकता है। इसको लेकर वार्डवासियों ने एसडीएम अमित कुमार तथा सहायक अभियंता बिजली निगम को ज्ञापन सौंपकर बिजली के खंभे की मरम्मत करने या दूसरे खंभा लगाने की मांग की है। ज्ञापन में लाला, शफीक, अकील, राम अवतार, जावेद सहित अन्य लोगों ने बताया कि खंभा दिन प्रतिदिन झुकता जा रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि इससे पूर्व भी बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने