अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्यवाही, चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व लोडर जब्त


निवाई (सच्चा सागर)।
बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी हुई चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व खनन कार्य में लिप्त एक लोडर मशीन को जब्त किया है, है। बरोनी थानाधिकारी प्रोफेसर आरपीएस कुसुम ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बनास नदी के पास स्थित गांव चिरोंज व मोलीपुरा से अवैध बजरी के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से अवैध बजरी से भरी हुई चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व खनन कार्य में लिप्त एक लोडर मशीन को जब्त किया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल, हेड कांस्टेबल रत्तिराम, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल शंकर लाल, कांस्टेबल रामकिशोर, कांस्टेबल भगवान सहाय, कांस्टेबल रामू, कांस्टेबल भरतराज व कांस्टेबल रामप्रसाद शामिल रहे, पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व लोडर के चालकों व मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है। बरोनी थानाधिकारी कुसुम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और इसके परिवहन को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने