- महावीर प्रसाद भाटी
घाड़ (सच्चा सागर)। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के चांदली निवासी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री नियुक्त किया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र कुमार कुमावत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। 74 सदस्यीय कार्यकारिणी में टोंक जिले के देवली उपखंड के चांदली निवासी रामेश्वर प्रसाद गुर्जर को ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह-कोषाध्यक्ष, 21 प्रदेश प्रवक्ता तथा 30 विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रभारी, सह-प्रभारी, कार्यालय मंत्री, सह मंत्री, संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। रामेश्वर गुर्जर को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर चांदली ग्रामवासियों सहित देवली-उनियारा क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र कुमार कुमावत का आभार जताया।
