सिंधी पंचायत ने किया डॉ. दिलीप वाधवानी का सम्मान


स्वामी तुलसीदास जी महाराज के सानिध्य में हुआ स्वागत समारोह

टोंक (सच्चा सागर)।  पूज्य सिंधी पंचायत टोंक द्वारा समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह आयोजित कर डॉ. दिलीप वाधवानी का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम पूज्य स्वामी तुलसीदास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान डॉ. दिलीप वाधवानी का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, सेवा भावना एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. वाधवानी ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी तुलसीदास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज में ऐसे प्रतिभाशाली एवं सेवाभावी व्यक्तित्वों का सम्मान करना आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी को समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. वाधवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं उत्साह से भरपूर रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पूज्य सिंधी पंचायत, टोंक के अध्यक्ष माधव दास बालानी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत, टोंक द्वारा समाज के विशिष्ट एवं सम्माननीय व्यक्तित्वों के सम्मान एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह रामनगर दरबार, टोंक में पूज्य स्वामी तुलसीदास जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। इनमें सेवानिवृत्त शिक्षक राजू महाराज, पूर्व एसडीएम हितेश कुमार, तेजूमल बूलानी, धर्मदास परचानी, देवनदास लालवानी, डॉ. दिलीप गिदवानी एवं एएसआई लक्की हेड एएसआई शामिल रहे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने