टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। टोड़ारायसिंह क्षेत्र के हाजीपुरा टपरिया में देशवाली पंचायत चौरासी राजस्थान ब्रांच टोंक के मार्गदर्शन में आम देशवाली समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के बुजुर्गों, युवाओं और समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, भाईचारा, शिक्षा, सामाजिक सुधार और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सर्वसम्मति से समाजसेवी मोइनुद्दीन राठौड़ को पुन: आम देशवाली समाज हाजीपुरा टपरिया टोड़ारायसिंह का सदर नियुक्त किया गया। उनके नाम का सभी समाजजनों ने समर्थन किया। नवनियुक्त सदर मोइनुद्दीन राठौड़ ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज की सेवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को आगे लाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। अंत में समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई तथा सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।